0
SUBTOTAL :

Furniture

Furniture/recent-label

Electronics

Electronics/recent-label

Fashion

Fashion/recent-label

Gadgets

Gadgets/recent-label
इतिहास में आजः 10 नवंबर and10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

इतिहास में आजः 10 नवंबर and10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Size
Price:

Read more

इतिहास में आजः 10 नवंबर
ईसाई धर्म को नई पहचान देने वाले मार्टिन लूथर का जन्म आज ही के दिन जर्मनी के आइसलेबन में हुआ था. उन्होंने प्रोटेस्टेंट ईसाइयत को नई पहचान दी और बाइबिल का स्थानीय भाषा में अनुवाद किया, जिस पर काफी विवाद हुआ.

वह खुद एक कैथोलिक पादरी थी और उनका बपतिस्मा भी हो चुका था. लेकिन उन्होंने धर्म के अंदर की बुराइयों को मिटाने का बीड़ा उठाया. 10 नवंबर, 1483 को पैदा हुए मार्टिन लूथर ने जिन बातों का प्रमुखता से विरोध किया, उसमें यह भी शामिल था कि पैसे खर्च करके पाप नहीं धोए जा सकते. उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि पुण्य कमाने और पापों से प्रायश्चित के लिए सिर्फ भगवान पर भरोसा करना होगा और अपने कर्मों पर ध्यान देना होगा.
उन्होंने अपनी लेखनी के जरिए भी धर्म में क्रांति लाई. साल 1517 में उनकी लिखी 95 थीसिस ने प्रोटेस्टेंट बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई. उनके लेखन का जर्मन भाषा और संस्कृति पर भी खासा असर पड़ा. बाद में चर्चों में जो गीत गाए गए, उनके पीछे भी मार्टिन लूथर का बड़ा योगदान रहा.
उन्होंने बाइबिल को स्थानीय भाषा में अनुवाद करके तहलका मचा दिया. इससे पहले बाइबिल लैटिन भाषा में ही उपलब्ध हुआ करती थी. जर्मन भाषा में अनुवाद के बाद बाइबिल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने लगी और इसके साथ ही जर्मन भाषा का भी काफी विकास हुआ. उनके इस अनुवाद के बाद बाइबिल को दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद करने की परंपरा शुरू हुई. मार्टिन लूथर को कैथोलिक चर्च की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी

10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
  • 1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
  • 2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
  • 2001 - वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।
  • 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
  • 2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
  • 2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • 2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती। सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।

10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

10 नवंबर को हुए निधन

10 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • परिवहन दिवस

0 Reviews

Contact form

Name

Email *

Message *